जेद्दा में 26 किलो हशीश के साथ 12 तस्कर गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल
जेद्दा में नारकोटिक्स कंट्रोल ने 26 किलो हशीश के साथ 12 लोगों को पकड़ा है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। मामला पब्लिक प्रोसिक्यूशन को सौंपा गया है।

जेद्दा: जनरल डायरेक्शन ऑफ नारकोटिक्स कंट्रोल (GDNC) ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 26 किलोग्राम हशीश बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए लोगों में एक इरिट्रियाई निवासी और छह अन्य देशों के निवासी शामिल हैं। इसके अलावा, चार लोग इथियोपियाई नागरिक हैं, जिन्होंने बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम का उल्लंघन किया था।
पकड़े गए सभी संदिग्धों की शुरुआती कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है। इसके बाद उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पब्लिक प्रोसिक्यूशन को सौंप दिया गया है।
सऊदी अरब के अधिकारियों ने जनता से नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लड़ाई में मदद करने लगी हैं। अधिकारियों ने मक्का, मदीना, रियाद और पूर्वी प्रांत के लिए आपातकालीन लाइन 911 पर रिपोर्ट करने की अपील की गई है।
अन्य क्षेत्रों के लिए 999 या 994 नंबर पर कॉल करके जानकारी दी जा सकती है। इसके अलावा, जनरल डायरेक्शन ऑफ नारकोटिक्स कंट्रोल की हेल्पलाइन 995 या ईमेल [email protected] पर भी सूचना दी जा सकती है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सभी रिपोर्ट करने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।