सऊदी अरब में जान गंवाने वाले गोरखपुर के कमलेश पांडे का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, 'आबिद हुसैन 'नास शौकत और दूतावास ने किया मदद

Lov Singh27 October 20262 min read0 views
सऊदी अरब में जान गंवाने वाले गोरखपुर के कमलेश पांडे का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, 'आबिद हुसैन 'नास शौकत और दूतावास ने किया मदद

गोरखपुर / दम्मम: सऊदी अरब के दम्मम में एयरपोर्ट पे काम करने वाले गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के बांसगांव निवासी स्वर्गीय कमलेश पांडे का पार्थिव शरीर मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को उनके पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आज दिन स्थानीय श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा ।

परिजनों के अनुसार, कमलेश पांडे पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब के दम्मम में रहकर काम कर रहे थे। गत 21 अक्टूबर 2026 को अचानक उनके निधन की दुखद खबर मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

'नास शौकत अली आबिद हुसैन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ाई मदद

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

मुश्किल की इस घड़ी में कागजी कार्रवाई और पार्थिव शरीर को वतन वापस लाने के लिए मृतक के भाई मुकेश पांडे का दूतावास के सामाजिक कार्यकर्ता नास शौकत अली ने संपर्क साधा। इसके बाद नास शौकत अली ने सामाजिक कार्यकर्ता सैयद आबिद हुसैन (जो 'बजरंगी भाईजान' के नाम से भी जाने जाते हैं) को मामले की जानकारी दी और मृतक के परिजनों (आर्य पांडे व मुकेश पांडे) से उनका संपर्क कराया।

सैयद आबिद हुसैन ने तत्परता दिखाते हुए सभी जरूरी कागजात तैयार करवाए और भारतीय दूतावास व सऊदी अधिकारियों के सहयोग से प्रक्रिया पूरी कराई। दम्मम में नास शौकत अली ने स्थानीय कागजी कार्रवाई संभाली और पूरी प्रक्रिया के दौरान पीड़ित परिवार को लगातार अपडेट देते रहे।

लखनऊ एयरपोर्ट के रास्ते पहुंचा गांव

सामाजिक कार्यकर्ता सैयद आबिद हुसैन ने बताया कि मंगलवार (27 अक्टूबर) को स्वर्गीय कमलेश पांडे का पार्थिव शरीर लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचा, जहां से विशेष एम्बुलेंस के जरिए उसे गोरखपुर स्थित उनके गांव भेजा गया। उन्होंने कहा, "हमारा मकसद केवल शोक संतप्त परिवार तक पार्थिव शरीर को सुरक्षित पहुंचाना और इस कठिन समय में उनका सहारा बनना था।" आबिद हुसैन ने इस पूरी प्रक्रिया में सहयोग के लिए रियाद स्थित भारतीय दूतावास, सऊदी विदेश मंत्रालय और नास शौकत अली का आभार जताया।

पीड़ित परिवार ने जताया आभार

मृतक कमलेश के भाई मुकेश पांडे ने सामाजिक कार्यकर्ता सैयद आबिद हुसैन ('बजरंगी भाईजान'), नास शौकत अली, रियाद स्थित भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय और सभी मदद करने वालों का दिल से आभार व्यक्त किया। आबिद हुसैन ने भी सबका शुक्रिया अदा किया

Share:

Comments

Leave a comment