युद्ध के दौरान किंग सलमान कमांडर बदला, आज ही जारी किया ऑर्डर

किंग सलमान ने रॉयल डिक्री जारी कर जनरल फैयाद अल-रुवेली को जॉइंट फोर्सेस का कमांडर नियुक्त किया है। जानें सैन्य नेतृत्व में हुए बदलाव।

Gautam Sahu16 November 20261 min read0 viewsSaudi
युद्ध के दौरान किंग सलमान कमांडर बदला, आज ही जारी किया ऑर्डर

रियाद: सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने एक बड़ा सैन्य फैसला लेते हुए जॉइंट फोर्सेस के कमांडर में बदलाव किया है। किंग सलमान ने आज ही एक रॉयल डिक्री जारी कर फर्स्ट लेफ्टिनेंट जनरल फैयाद अल-रुवेली को जॉइंट फोर्सेस के कमांडर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।

जनरल फैयाद अल-रुवेली वर्तमान में चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के पद पर तैनात हैं। नए आदेश के मुताबिक, वह अपने मौजूदा पद की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अब जॉइंट फोर्सेस के कमांडर के रूप में भी कार्य करेंगे।

यह नियुक्ति रक्षा मंत्रालय की औपचारिक सिफारिश के बाद की गई है। सैन्य नेतृत्व में यह बदलाव रणनीतिक स्तर पर संरचनात्मक समायोजन का हिस्सा माना जा रहा है।

इसी रॉयल ऑर्डर के जरिए एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन हमद बिन अब्दुलअजीज अल सलमान को सैन्य मामलों के लिए रक्षा मंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

सऊदी सैन्य नेतृत्व में किए गए ये बदलाव जॉइंट फोर्सेस के संचालन और प्रशासनिक सलाहकार भूमिकाओं को अधिक प्रभावी ढंग से संभालने के लिए किए गए हैं। किंग सलमान द्वारा जारी इस ऑर्डर के बाद अब जनरल फैयाद अल-रुवेली कमांडर के तौर पर कमान संभालेंगे।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment