किशनगंज में 55 लाख की एमडीएमए ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन आया सामने

किशनगंज पुलिस ने 55 लाख रुपये की एमडीएमए ड्रग्स जब्त कर दो तस्करों को पकड़ा है, जिसमें एक आरोपी नेपाल का रहने वाला है।

Gautam Sahu27 October 20261 min read0 viewsWorld
किशनगंज में 55 लाख की एमडीएमए ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन आया सामने

किशनगंज: जिले में नशे के खिलाफ अभियान चला रही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और कोचाधामन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 271 ग्राम एमडीएमए जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों की पहचान बहादुरगंज के दमदमा निवासी शाबीर अंसारी और नेपाल के झापा जिले के केचना निवासी इमरान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 15,600 नेपाली मुद्रा और एक होंडा मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर यह operation चलाया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज के रास्ते कोचाधामन की ओर ड्रग्स की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद टीम ने महबूब चौक के पास चेकिंग शुरू की और मोटरसाइकिल सवार इन दोनों संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपियों के सूटकेस से एमडीएमए बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला है कि यह खेप उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी और इसे आगे किसी अन्य जगह पहुंचाया जाना था। गिरफ्तार नेपाली युवक का ससुराल पौआखाली में बताया गया है।

पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह खंगाल रही है। आरोपियों के मोबाइल फोन की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि ड्रग्स कहां से आए थे और इन्हें कौन खरीदने वाला था। साथ ही पुलिस आरोपियों की अवैध संपत्तियों का पता लगाकर उन्हें जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है। कोचाधामन थाना में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment