देश में बड़ा दुर्घटना: 9 लोगो की मौत और कई घायल, कोटा उदयपुर हाईवे पर मचा कोहराम

राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत और कई घायल।

Satyam Kumari22 November 20261 min read0 viewsIndia
देश में बड़ा दुर्घटना: 9 लोगो की मौत और कई घायल, कोटा उदयपुर हाईवे पर मचा कोहराम

कोटा (राजस्थान): राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया है। शंभूपुरा के पास श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे इस दर्दनाक दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा आधी रात के समय हुआ। गाड़ी में कुल 16 लोग सवार थे, जो खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद वापस महाराष्ट्र लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश जोशी ने बताया कि यह हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने जानकारी दी कि गाड़ी में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जिनमें से 9 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

प्रशासन अब घायलों की स्थिति पर ध्यान दे रहा है। राजेश जोशी के मुताबिक, प्रशासन की तात्कालिक प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उचित चिकित्सा उपचार मिले और वे जल्द स्वस्थ हों।

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। कोटा उदयपुर हाईवे पर हुई इस बड़ी दुर्घटना के बाद अब आगे की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment