कुवैत में प्रवासी आ कर कर रहे थे डीजल की चोरी और तस्करी, विदेशी जमीन पर हुई सज़ा
कुवैत की अदालतों ने सब्सिडी वाले डीजल की चोरी और तस्करी करने वाले कई प्रवासियों और नागरिकों को जेल और जुर्माने की सज़ा सुनाई है।

कुवैत: विदेशी जमीन पर पैसा कमाने आए कुछ प्रवासी यहां कानून तोड़कर डीजल की चोरी और तस्करी के धंधे में उतर गए, जिसके बाद अब उन्हें कुवैत की अदालतों ने जेल की सज़ा सुनाई है। सब्सिडी वाले डीजल की चोरी और उसकी अवैध बिक्री के खिलाफ गृह मंत्रालय द्वारा चलाए गए सुरक्षा अभियान के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मामले की सुनवाई करते हुए मिसडीमीनोर कोर्ट के जज फैसल सलेम अल-खुदैर ने अमघारा इलाके में सब्सिडी वाले डीजल की चोरी और बिक्री के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों को दोषी पाया। अदालत ने इन तीनों को दो-दो साल के कारावास की सज़ा सुनाई है। इसी कार्यवाही के दौरान एक कुवैती नागरिक और एक अन्य भारतीय नागरिक को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया।
एक अन्य संबंधित मामले में क्रिमिनल कोर्ट के जज हमद अल-वज्जान ने सख्त फैसला सुनाया है। इस मामले में एक कुवैती व्यक्ति को कठोर श्रम के साथ तीन साल की जेल और 10,000 कुवैती दीनार के जुर्माने की सज़ा दी गई है।
इसी मामले में शामिल चार अन्य लोगों, जिनमें दो बिना नागरिकता वाले व्यक्ति, एक पाकिस्तानी नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल थे, को एक-एक साल की कठोर कारावास की सज़ा सुनाई गई। साथ ही इन सभी पर 300 कुवैती दीनार का जुर्माना भी लगाया गया है। इस केस में पांच अन्य पुरुषों को बरी कर दिया गया।
जांच में सामने आया कि इस अवैध व्यापार को अंजाम देने के लिए अक्सर कृषि जोतों (agricultural holdings) का इस्तेमाल किया जा रहा था। कुवैत की अदालतों ने इन फैसलों के जरिए स्पष्ट कर दिया है कि विदेशी जमीन पर डीजल की चोरी और तस्करी करने वाले प्रवासियों को बख्शा नहीं जाएगा।