Kuwait आमिर को अस्पताल से छुट्टी, UAE ने भेजा बधाई संदेश
कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबर अल-सबाह की मेडिकल जांच सफल रही। यूएई के शासकों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं।

अबू धाबी: कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबर अल-सबाह की मेडिकल जांच सफलतापूर्वक पूरी हो गई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके स्वस्थ होकर कुवैत लौटने पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शासकों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं।
सुप्रीम काउंसिल के सदस्यों और अमीरात के शासकों ने अमीर को बधाई देते हुए उनके निरंतर अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की है।
औपचारिक बधाई संदेश भेजने वालों में शारजाह के शासक शेख डॉ. सुल्तान बिन मोहम्मद अल कासिमी, अजमान के शासक शेख हमैद बिन राशिद अल नुऐमी और फुजैराह के शासक शेख हमद बिन मोहम्मद अल शर्की शामिल हैं।
इसके अलावा उम्म अल क्वैन के शासक शेख सऊद बिन राशिद अल मुअल्ला और रास अल खैमा के शासक शेख सऊद बिन साकर अल कासिमी ने भी बधाई संदेश भेजे।
यूएई के क्राउन प्रिंस और डिप्टी रूलर्स ने भी कुवैत के अमीर की सफल मेडिकल जांच और उनके स्वास्थ्य लाभ पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।