कुवैत ने अल-दोरा प्रोजेक्ट के तहत तीन नए मिसाइल युद्धपोतों का निर्माण शुरू किया और यूएई के एज ग्रुप से मिला हाथ

Samiksha Soni21 October 20261 min read0 viewsKuwait
कुवैत ने अल-दोरा प्रोजेक्ट के तहत तीन नए मिसाइल युद्धपोतों का निर्माण शुरू किया और यूएई के एज ग्रुप से मिला हाथ

कुवैत: कुवैत ने अपनी नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए अल-दोरा प्रोजेक्ट के तहत तीन नए मिसाइल स्ट्राइक जहाजों का निर्माण शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट को यूएई की डिफेंस और टेक्नोलॉजी कंपनी एज ग्रुप के साथ रणनीतिक साझेदारी में पूरा किया जाएगा।

जहाजों के निर्माण की शुरुआत के लिए आयोजित कील-लेइंग और लॉन्च समारोह में कुवैत नेवल फोर्स के कमांडर रियर एडमिरल सैफ अल-हमलान शामिल हुए। इस मौके पर सिंगापुर में कुवैत के राजदूत शेख जाबेर दुआइज अल-सबाह भी मौजूद रहे।

कुवैती सेना ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की पुष्टि की। इन जहाजों के निर्माण से कुवैत की समुद्री क्षमताओं में इजाफा होगा।

इन युद्धपोतों में एज ग्रुप द्वारा प्रदान की गई आधुनिक डिफेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे नौसेना की मारक क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment