KUWAIT : वायरल वीडियो को मंत्रालय ने किया खारिज, न फैलाएं फेक खबरें

Satyam Kumari1 August 20231 min read22 viewsKuwait

कुवैत में एक वीडियो हुआ वायरल

कुवैत में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जिसमें कहा जा रहा है कि डिलीवरी बाइक राइडर चोरी छिपे लोगों का खाना खा रहा है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि वह डिलीवरी राइडर सड़क किनारे खड़ा है और ग्राहकों ने जो खाना ऑर्डर किया है उसमें से निकाल कर खा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वीडियो के साथ यह खबर भी फैल रही है कि यह वीडियो कुवैत का है। यह वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है और इसे कुवैत का बताया जा रहा है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

आंतरिक मंत्रालय ने किया खारिज

कुवैत आंतरिक मंत्रालय ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि यह वीडियो कुवैत का नहीं है। जो भी लोग इस वीडियो को कुवैत का बता रहे हैं वह गलत हैं। मंत्रालय ने कहा है कि लोगों को गलत खबर नहीं शेयर करनी चाहिए। Public Relations and Security Media Department ने कहा है कि लोगों को सावधान रहना चाहिए और इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। बिना पुष्टि किए खबर को आगे न भेजें।

Share:

Comments

Leave a comment