KUWAIT : अवैध बिजली इस्तेमाल पर जारी की गई चेतावनी, लगाई जाएगी भारी पेनाल्टी

Satyam Kumari28 April 20251 min read13 viewsKuwait

कुवैत में अधिकारियों के द्वारा यह दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है कि अगर कोई व्यक्ति इलेक्ट्रिसिटी का मिसयूज करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कुवैती मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रिसिटी के द्वारा कहा गया है कि इलेक्ट्रिकल लोड में अनयूजुअल इंक्रीज देखी जा रही है।

मंत्रालय की प्रवक्ता ने दी जानकारी

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

बताते चलें कि मंत्रालय की प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है कि कई इलाकों में इलेक्ट्रिक लोड में बड़े स्तर पर बढ़ोतरी हुई है इसका मतलब यह है कि इलेक्ट्रिसिटी का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर ऐसा जारी रहा तो यह देश के इलेक्ट्रिकल सिस्टम को नकारात्मक तरीके से प्रभावित कर सकता है।

अधिकारियों के द्वारा Al Wafra के रिहायशी इलाकों में जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा Al Ahmadi governorate के कई इलाकों में भी इलेक्ट्रिसिटी के इस्तेमाल में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

ऐसा कहा है कि इस इसका मतलब है कि बिजली का अवैध तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। जैसे कि लगातार डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा कहा गया है कि Al Wafra में बिजली कंजंप्शन 100,000 kilowatts से भी अधिक हो रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment