Lava लेकर आया अपना सेल ऑफर, इस कूपन कोड का इस्तेमाल कर पाएं डिस्काउंट ऑफर

Lov Singh26 January 20231 min read3 viewsIndia

डिस्काउंट ऑफर में स्मार्टफोन लेने का मौका 

गणतंत्र दिवस के मौके पर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म सहित कई रिटेल स्टोर पर भी ऑफर लागू है। इलेक्ट्रॉनिक सहित कई तरह के प्रोडक्ट आपको बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर में मिल जायेंगे। इन प्लेटफार्म के अलावा Lava भी अपने सेल ऑफर के साथ हाज़िर है। अगर आप स्मार्टफोन लेने का विचार कर रहे हैं तो यहां से डिस्काउंट ऑफर में खरीद सकते हैं।

बताते चलें कि यहां पर आपको 26 फीसदी तक डिस्काउंट ऑफर मिल सकता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे से Lava के फोन्स पर 26 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा। पेमेंट पेज पर Lava26 का इस्तेमाल कर इस छूट का लाभ उठा सकते हैं। LAVA के यह सारे ऑफर ई कॉमर्स वेबसाइट पर भी मौजूद रहेंगे।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

जानिए कितना मिल सकता है फायदा?

वैसे तो Lava Blaze 5G की कीमत 10,999 रुपये है लेकिन इसे 8,139 रुपये में खरीदा जा सकता है। हाल ही में लॉन्च हुए Lava Blaze Pro की कीमत 7,769 है लेकिन इसे 5,179 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ऐसे कई प्रोडक्ट हैं जिन्हें कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment