10 लाख के रेंज में आया सस्ता थार. 5-DOOR के साथ नया गाड़ी महिंद्रा ला रहा हैं सड़क पर.

Lov Singh20 May 20231 min read13 viewsExtra

मारुति सुजुकी जिम्नी के ऐलान के बाद ही लोग इस न्यू जनरेशन कार का थार से कंपैरिजन कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर महिंद्रा थार अपना 5 डोर वेरिएंट लेकर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए वेरिएंट को 15 अगस्त 2023 को पेश किया जा सकता है।

कैमोफ्लैज को किया गया स्पॉट

जानकारी के मुताबिक थार के नए 5 डोर वेरिएंट में एडवांस फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल कंपनी इसे बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं कर रही है। इससे पहले इसके कैमोफ्लैज को कई बार इंडिया की सड़कों पर टेस्टिंग करते देखा जा चुका है। लोग बेसब्री से अपनी इस पसंदीदा कार के नए वर्जन का इंतजार कर रहे हैं।

शुरूआती कीमत 10.54 लाख

नए वर्जन में नया हेडलाइनर, फ्रंट आर्मरेस्ट, सनग्लास होल्डर, इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ लंबा व्हीलबेस मिल सकता है। अभी थार में 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है। इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प है। इसमें 4×4 और 4×2 दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। अनुमान है यह ऑफ रोडिंग एसयूवी शुरूआती कीमत 10.54 लाख एक्स शोरूम में बाजार में मिलेगी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment