Mahindra XUV400 EV पर सितंबर 2023 में मिल रहा है 1.25 लाख रुपए का डिस्काउंट

Mohd. Irfan10 September 20231 min read13 viewsIndia

Mahindra XUV400 EV: अगर आप महिंद्रा कंपनी की XUV400 के इलेक्ट्रिक वर्जन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है, क्योंकि महिंद्रा कंपनी की तरफ से इस गाड़ी पर सितंबर 2023 वाले महीने में 1.25 लाख रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।

Mahindra XUV400 EV: कीमत 15.99 लाख रुपए से शुरू

इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत 15.99 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.39 लाख से शुरू होती है। इस गाड़ी में 375 किलोमीटर की राइडिंग रेंज मिलेगी गाड़ी को फुल चार्ज करने के बाद और फास्ट चार्जर के साथ गाड़ी को चार्ज होने में 50 मिनट का समय लगता है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सेफ्टी के लिए 6 एयर बैग दिए गए हैं

इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में महिंद्रा कंपनी की तरफ से सेफ्टी के लिए 6 एयर बैग दिए गए हैं, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल ओल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इंडियन कार मार्केट में यह गाड़ी टाटा कंपनी के Nexon के इलेक्ट्रिक वर्जन को कड़ी टक्कर देती है।

यह डिस्काउंट 30 सितंबर 2023 तक वैलिड रहेगा

इस डिस्काउंट को क्लेम करने के बाद आप अपने पैसों की बचत कर सकते हैं, यह डिस्काउंट 30 सितंबर 2023 तक वैलिड रहेगा और इसके साथ ही सिटी-टू-सिटी, कलर और वेरिएंट पर भी यह डिस्काउंट वेरी करेगा, इस डिस्काउंट ऑफर के बारे में और अधिक जानने के लिए आप अपने नजदीकी महिंद्रा ऑथराइज्ड डीलरशिप से कांटेक्ट कर सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment