मक्का में भारी बारिश के बीच बाढ़ के नाले में गिरे तीन बच्चे, एक की मौत के बाद तीसरे की तलाश जारी

Gautam Sahu20 October 20261 min read0 viewsSaudi
मक्का में भारी बारिश के बीच बाढ़ के नाले में गिरे तीन बच्चे, एक की मौत के बाद तीसरे की तलाश जारी

मक्का: शहर में हो रही भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां तीन बच्चे अचानक बाढ़ के नाले में गिर गए। मक्का सिविल डिफेंस ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बचाव दल ने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, लेकिन उनमें से एक बच्चे की मौत हो चुकी है।

फिलहाल बचाव टीमें तीसरे बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं और उसे खोजने के लिए इमरजेंसी ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह हादसा मक्का क्षेत्र में खराब मौसम और तेज बारिश के दौरान हुआ।

नेशनल सेंटर फॉर मेटियोरोलॉजी ने मक्का शहर और उसके आसपास के इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने दिन भर मध्यम से भारी बारिश, ओले गिरने, तेज हवाओं और अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई थी।

खराब मौसम को देखते हुए सिविल डिफेंस के जनरल डायरेक्टरेट ने लोगों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और घाटियों या बाढ़ संभावित इलाकों में बिल्कुल न जाने की अपील की है।

लगातार हो रही बारिश की वजह से मक्का में मंगलवार को व्यावसायिक प्रशिक्षण (vocational training) की पढ़ाई को रिमोट लर्निंग यानी ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन ने 19 और 20 अक्टूबर को मौसम की चेतावनी जारी की थी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment