आसमान से बरसेंगे डबल पैसे, झांसा देकर बाप बेटे ने ठग लिए 2.5 लाख रुपए

Satyam Kumari22 April 20231 min read60 viewsIndia

पैसा दोगुना करने वाली स्कीम

पैसे दोगुना होने वाले स्कीम का दावा अक्सर बैंक और बीमा पॉलिसी एजेंट के द्वारा किया जाता है। हालांकि, इसमें ग्राहकों को अच्छा खासा फायदा भी मिलता है। लेकिन इस तरह का स्कीम अगर कोई तांत्रिक लेकर आए तो पैसा डूबना लाजमी है।

आज भी लोग तांत्रिक का भरोसा करते हैं और इसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार से एक तरह का मामला सामने आया है जिसमें तांत्रिक और उसके बेटे ने मिलकर पीड़ित रामगोपाल से लाखों रुपए की ठगी कर ली।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

क्या है मामला?

आरोपी अपने बेटे से साथ मिलकर पीड़ित के पास गया और पैसे दोगुना होने की बात कही थी। उसने कहा था कि मंत्र पढ़कर वह पैसे को डबल कर देगा। उसने बताया कि उसके पास ऐसी कला है जिससे पैसे डबल हो जाते हैं और आसमान से पैसों की बारिश होने लगती है।

इसके बाद पीड़ित ने उसे 2.5 लाख रुपये दे दिए। लेकिन आरोपी तांत्रिक उन पैसों को लेकर भाग गया। बाद में पीड़ित को जब एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा जारी की गई है तब उसने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment