मात्र 1.58 लाख में बिक रहा हैं वारंटी के साथ Maruti Alto. केवल 24 हज़ार किलोमीटर चला हैं गाड़ी

Lov Singh6 February 20232 min read33 viewsFinance

इलेक्ट्रिक वाहनों के ओर बढ़ रहे रुझान को देखते हुए लोग पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के खरीद से अपने आप को बचा रहे हैं. वहीं ज्यादातर लोग इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं और नए-नए एक्सपेरिमेंट के सफल होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि ज्यादा रेंज और कम कीमत उन्हें देना पड़े. ऐसी स्थिति में अधिकतर लोग नई गाड़ियां खरीदने के बजाय पुराने गाड़ियों के खरीद पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

खूब फायदा मिल रहा है सेकंड हैंड गाड़ियों पर.

सेकंड हैंड गाड़ियां खरीदना अब पहले के जैसा लुका छुपी का खेल नहीं रहा है बल्कि इसमें नामी-गिरामी कंपनियां उतर चुकी हैं. मारुति सुजुकी ने खुद TrueValue के जरिए गाड़ियों को बेचना शुरू किया है तो वही अलग अलग ब्रांड भी अपने अलग अलग शोरूम खोल कर सेकंड हैंड गाड़ियों को बेच रहे हैं. सेकंड हैंड गाड़ियों को खरीदने का सबसे अनोखा फायदा कुछ इस प्रकार लोगों को मिल रहा है.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कम कीमत पर मिल जाती हैं ऑन रोड गाड़ियां.

अब कंपनी से मिल रहा है सर्विस और गारंटी वारंटी.

नए गाड़ियों के जैसा मुक्त सर्विस भी दिया जा रहा है पुरानी गाड़ियों पर.

गाड़ियां पूरे तरीके से इंश्योरेंस से लैस होकर के चालक को मिल रही हैं जिसे आगे कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

गाड़ी के सारे कागजात शोरूम से ही मिल रहे हैं और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन इत्यादि कराने के आगे पीछे वाहन मालिकों को दौड़ना नहीं पड़ रहा है.

लोन की सुविधाएं हर शोरूम पर उपलब्ध करा दी गई हैं जिसके वजह से लोग बिना डाउन पेमेंट दिए हुए भी गाड़ी खरीद पा रहे हैं.

 

बिना डाउन पेमेंट 3000 की EMI पर मिल रहा है ALTO

मल्टीब्रांड सेकंड हैंड गाड़ियों के बिक्री करने वाली कंपनी Cars24 ने अपने नोएडा इन्वेंटरी में महज 24884 किलोमीटर चले हुए पेट्रोल गाड़ी को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है. यह गाड़ी महज ₹158000 में उपलब्ध है.

इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको Cars24 के आउटलेट पर ही फाइनेंस हो जाएगा. इस फाइनेंसिंग के वजह से आपको बिना किसी भी प्रकार का डाउन पेमेंट किए हुए गाड़ी महज ₹3089 के मासिक किस्त पर गाड़ी उपलब्ध हो जाएगी.

अन्य गाड़ियों की भांति इस गाड़ी में भी वह सारी चीजें उपलब्ध रहेंगी जो कि हमने ऊपर सेकंड हैंड कार खरीदने के फायदे के बारे में बताया था.

Share:

Comments

Leave a comment