अब 24 घंटे खुली रहेगी मदीना की ऐतिहासिक मस्जिद अल किबलातैन

Vandana Upadhyay9 October 20251 min read38 viewsSaudi

सऊदी अरब का पवित्र स्थल मदीना में नमाज पढ़ने वाले अब ऐतिहासिक मस्जिद अल किबलातैन में जाकर कभी भी नमाज पढ़ सकेंगे।  मदीना के दोनों पवित्र मस्जिदों के संरक्षक किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने शाही आदेश जारी कर इसकी घोषणा की। किंग सलमान बिन की ओर से जारी की गई इस घोषणा का उद्देश्य  लोग जब चाहें, तब प्रार्थना कर सकें, चिंतन कर सकें और अपने धर्म का पालन कर सकें।

24 घंटे खोलने का ऐतिहासिक शाही आदेश

किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने 6 अक्टूबर को यह शाही आदेश जारी किया है। अब मुस्लिम समुदाय के लोगों को दिन या रात के किसी भी समय प्रार्थना करने, चिंतन करने और धार्मिक रीति-रिवाजों को प्रैक्टिस करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही साथ मस्जिद में आने-जाने वाले सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ने का प्रयास

अल किबलातैन को 24 घंटे खुले रखने का निर्णय स्थानीय निवासियों से लेकर तीर्थयात्रियों और दूसरे देशों से आने वाले आगंतुकों को भी लाभ पहुंचायेगा। इस फैसले को सऊदी अरब के इस्लाम के प्रति गहरे समर्पण का प्रतीक भी माना जा रहा है। मस्जिद को 24 घंटे सुलभ बनाकर सऊदी अरब मुसलमानों को उनके सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ने का प्रयास कर रहा है। इससे सभी के लिए बिना किसी सीमा के इस्लाम की समृद्ध और स्थायी परंपराओं से जुड़ना काफी आसान हो जायेगा।

 

Share:

Comments

Leave a comment