बैंक अकाउंट में Minimum Balance पर जुर्माना होगा ख़त्म, ग्राहकों के लिए नये साल का होगा तोहफ़ा

Lov Singh28 December 20221 min read24 viewsIndia

अब नहीं करना होगा मिनिमम बैलेंस मेंटेन 

बैंकों में मिनिमम बैलेंस को लेकर ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन न कर पाने की स्थिति में ग्राहक को पेनाल्टी देना पड़ता है। आपने लोगों से इस बाबत शिकायत भी सुनी होगी जो मिनिमम बैलेंस न मेंटेन कर पाने के कारण परेशान रहते हैं। अब इन ग्राहकों को इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

वित्त राज्यमंत्री भगवंत कराड से पूछे गए थे सवाल 

बताते चलें कि वित्त राज्यमंत्री भगवंत कराड से पूछे गए सवाल में यह बात रखी गई थी कि जब ग्राहकों के खाते में मिनिमम बैलेंस से कम राशि हो जाती है तो उन्हें जुर्माना देना पड़ता है। ऐसे में क्या केंद्र को बैंक को ऐसे आदेश नहीं देने चाहिए ताकि ग्राहकों को इस परेशानी से छुटकारा मिले।

हालांकि, उन्होंने कहा कि इसका फैसला बैंकों के द्वारा ही लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फैसला बैंकों के निदेशक मंडल के द्वारा ही लिया जाएगा। ऐसे में अगर बैंकों में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने के नियम से छुटकारा मिलता है तो यह काफी अच्छी बात होगी।

ग्राहकों के लिए नया गिफ्ट समझिए

जब ग्राहक मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करेगा तो उसपर पेनाल्टी लगाया जाता है। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए अगर यह नियम हट जायेगा तो ग्राहकों को काफी आसनी हो जायेगी।

 

Share:

Comments

Leave a comment