OMAN : एक महीने के अंदर 100 से अधिक Expats को किया गया डिपोर्ट, भूलकर भी न करें श्रम कानून का उल्लंघन

Satyam Kumari2 June 20231 min read19 viewsOman

मई में 110 प्रवासियों को किया गया है गिरफ्तार

ओमान में श्रम मंत्रालय ने प्रवासियों से सभी तरह के नियमों के पालन की अपील की है। श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रम मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि मई 2023 में करीब 110 से अधिक प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सभी पर श्रम कानून के उल्लंघन का लगा है आरोप

बताते चलें कि प्रवासियों पर श्रम कानून के नियम के उल्लंघन का आरोप लगा है। Al Dakhiliyah Governorate की Directorate General of Labour की ज्वाइंट इंस्पेक्शन टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मंत्रालय ने 1 मई से लेकर 31 मई 2023 तक अलग अलग इलाकों में 294 प्रतिष्ठानों में जांच प्रक्रिया चलाई है। इस दौरान श्रम कानून के अलग-अलग नियमों के उल्लंघन के आरोप में 114 कामगारों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इस दौरान 112 कामगारों को डिपोर्ट किया गया है।

 

Share:

Comments

Leave a comment