Moto Razr 40 मिल रहा है 15 रुपये सस्ते में, Amazon से तुरंत करें ऑर्डर; फ्लिप फोन का सपना करें पूरा

Mohd. Irfan27 January 20241 min read3 viewsIndia

Moto Razr 40 Sale on Amazon: अगर आप मोटोरोला कंपनी का फ्लिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अमेजॉन पर 30 जनवरी 2024 तक मोटो डेज सेल चल रही है। इसमें कंपनी के स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट और ऑफर मिल रहा है।

Moto Razr 40 Sale on Amazon: 15 रुपये सस्ते में मिलेगा

मोटो रेजर 40 (Moto Razr 40) फोन जब भारत में लॉन्च हुआ था तो इसकी कीमत 59,999 रूपये थी। अब इस सेल के दौरान यह फोन डिस्काउंट के साथ ₹44,999 रुपए में मिल रहा है। यह इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

Motorola Razr 40

प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है

इस फोन में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का दिया गया है और इसके साथ ही आपको 6.9 इंच की मेन डिस्प्ले मिलेगी जो की फुल एचडी पीओलेड (pOLED) डिस्पले है और इसके साथ ही एक्सटर्नल डिस्प्ले 1.5 इंच की मिलेगी जो की ओलेड डिस्पले है।

4,200 mAh की बैटरी मिलेगी

फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन दी गई है एक्सटर्नल डिस्प्ले कवर के लिए और साथ ही में 700 सीरीज वाली अल्युमिनियम फ्रेम मिलेगी वेगन लेदर फिनिशिंग के साथ। इसमें 4,200 mAh की बैटरी मिलेगी जो कि नॉन रिमूवेबल बैटरी है। फोन के फ्रंट साइड में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

Share:

Comments

Leave a comment