Flipkart पर शुरू हो रही है Motorola कंपनी के इस फोन की सेल. खास डिस्काउंट ऑफर के साथ मिल रही है छूट

Mohd. Irfan12 January 20241 min read7 viewsIndia

Motorola Edge Neo 40: मोटोरोला कंपनी ने भारत के अंदर मिड-रेंज सेगमेंट में मोटोरोला एज 40 नियो (Edge 40 Neo) पर बेस्ड नए कलर ऑप्शन के साथ इस फोन को लॉन्च किया है। अब इसकी सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर शुरू हो रही है।

Motorola Edge Neo 40: नए कलर के साथ 22,999 में खरीदें

जब इस स्मार्टफोन को मोटोरोला कंपनी ने लांच किया था तो इसके बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 23,999 थी। लेकिन अब आप इस स्मार्टफोन को नए पीच फज (Peach Fuzz) कलर के साथ फ्लिपकार्ट से 22,999 में खरीद सकते हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

Motorola Edge Neo 40

एक्सचेंज और डिस्काउंट ऑफर

अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की मदद से पेमेंट करते हैं, तो आपको 5% कैशबैक भी दिया जाएगा और इसके साथ ही एक्सचेंज और डिस्काउंट भी ऑफर दिया जा रहा है, लेकिन ये एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन के हिसाब से दिया जाएगा।

मोटोरोला एज 40 नियो के मुख्य फीचर्स

इस फोन के कुछ हाइलाइट्स इस प्रकार से हैं। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी, 6.55-इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। 50 + 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, 5000mAh की बैटरी भी मिलेगी।

Share:

Comments

Leave a comment