Saudi से मस्कत और जेद्दा के बीच डायरेक्ट फ्लाइट सेवा हुआ चालू, 1 दिसंबर से टिकट बुकिंग चालू
सऊदी एयरलाइन Flynas ने मस्कत और जेद्दा के बीच सीधी उड़ानें शुरू की हैं। 1 दिसंबर 2026 से टिकट बुकिंग और उड़ानें उपलब्ध होंगी।

मस्कत: सऊदी अरब की एयरलाइन Flynas ने मस्कत और जेद्दा के बीच डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है। इस नई सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग 1 दिसंबर 2026 से शुरू हो जाएगी।
सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) ने मस्कत इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जेद्दा के किंग अब्दुलअजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच इन निर्धारित उड़ानों के संचालन के लिए आधिकारिक मंजूरी दे दी है।
एयरलाइन के शेड्यूल के मुताबिक, यह सेवा हफ्ते में तीन दिन उपलब्ध होगी। मस्कत और जेद्दा के बीच मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें संचालित की जाएंगी।
फ्लाइट XY658 शाम 6:00 बजे मस्कत से रवाना होगी और रात 8:35 बजे जेद्दा पहुंचेगी। वहीं, वापसी की फ्लाइट XY657 दोपहर 1:20 बजे जेद्दा से उड़ान भरेगी और शाम 5:10 बजे मस्कत पहुंचेगी।
एयरलाइन द्वारा जारी किए गए समय सारिणी के अनुसार ये सभी समय स्थानीय समय के मुताबिक होंगे। 1 दिसंबर 2026 से मस्कत और जेद्दा के बीच इस डायरेक्ट फ्लाइट सेवा का लाभ यात्री उठा सकेंगे।