जोगबनी सीमा से सटे नेपाल में विस्फोट में दो जख्मी, पुलिस जांच में जुटी

जोगबनी बॉर्डर से सटे नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध बम विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gautam Sahu1 November 20261 min read0 viewsWorld
जोगबनी सीमा से सटे नेपाल में विस्फोट में दो जख्मी, पुलिस जांच में जुटी

अररिया: भारत-नेपाल सीमा के जोगबनी बॉर्डर से महज आधा किलोमीटर दूर नेपाल के इलाके में रविवार सुबह एक संदिग्ध बम विस्फोट हुआ। इस धमाके में दो लोग घायल हो गए हैं, जिससे दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में काफी हलचल मच गई।

यह घटना नेपाल के मोरंग जिला स्थित विराटनगर महानगरपालिका के वार्ड संख्या 15 में हुई। जूट मिल के पीछे एक खाली जगह पर कचरे की सफाई की जा रही थी, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया।

मोरंग जिला पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में स्थानीय निवासी 40 वर्षीय नजवा खातून और उनके 65 वर्षीय ससुर हैदर अली जख्मी हुए हैं। नजवा खातून के दोनों हाथों और छाती पर चोटें आई हैं, जबकि हैदर अली के बाएं हाथ और दाहिने पैर में चोट लगी है।

सूचना मिलते ही रानी एरिया पुलिस कार्यालय के सीनियर सब-इंस्पेक्टर राम प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय जीतू मेडिकल अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उस स्थान पर बम जैसी सामग्री कहां से आई। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस तकनीकी अनुसंधान का सहारा ले रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment