भारत नेपाल सीमा पर बोलेरो सवार युवक दो लाख एक हजार नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया

Lov Singh16 October 20261 min read0 views
भारत नेपाल सीमा पर बोलेरो सवार युवक दो लाख एक हजार नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया

अररिया: एसएसबी की 56वीं वाहिनी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के पास से एक युवक को बड़ी मात्रा में नेपाली करेंसी के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युवक के पास से दो लाख एक हजार नेपाली रुपये बरामद हुए हैं।

यह कार्रवाई सीमा चौकी डी समवाय की विशेष गश्ती टीम ने की। जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 197/5 के पास भारतीय क्षेत्र में करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर इस संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रोका था।

गश्ती के दौरान जब जवानों ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उनके हाथ नेपाली करेंसी लगी। पूछताछ के दौरान युवक सही जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान 32 वर्षीय नारायण कुमार यादव के रूप में हुई है। एसएसबी ने जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को फारबिसगंज कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment