Toyota Rumion Waiting Period: लॉन्च होने के बाद लोगों ने ताबड़तोड़ खरीदी ये गाड़ी, डिमांड ऐसी कि 24 हफ्ते पहुंचा वेटिंग पीरियड

Mohd. Irfan31 August 20231 min read23 viewsIndia

Toyota Rumion Waiting Period: रिसेंटली इंडियन कार मार्केट में टोयोटा कंपनी ने अपने 7 सीटर MPV गाड़ी Rumion को लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 10.29 लाख रुपए से शुरू है। यह गाड़ी कंपनी की तरफ से 3 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन में ऑफर की जाती है।

Toyota Rumion Waiting Period: 6 महीने तक वेटिंग पीरियड है

टोयोटा कंपनी की इस 7 सीटर फैमिली कार का मुंबई में 6 महीने तक वेटिंग पीरियड है और पंजाब में 4 महीने तक वेटिंग पीरियड है। यह वेटिंग पीरियड पूरे वेरिएंट रेंज पर एप्लीकेबल है। इस वेटिंग पीरियड के बारे में और जानने के लिए आप नजदीकी टोयोटा डीलरशिप से कांटेक्ट भी कर सकते हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सेफ्टी के लिए 4 एयरबैग दिए गए हैं

इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए 4 एयरबैग दिए गए हैं, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इंडियन कार मार्केट में यह गाड़ी मारुति अर्टिगा, महिंद्रा मराजो, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और किया करेन्स को कड़ी टक्कर देगी।

गाड़ी की माइलेज 20.51 kmpl की है

इस गाड़ी की माइलेज 20.51 kmpl की है पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन में और CNG में 26.11 किलोमीटर प्रति KG है। इस गाड़ी के इंटीरियर में 7 इंच का टच स्क्रीन सिस्टम, एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर दिए गए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment