सऊदी में Airport से आवास भेजना शुरू, 28-जुलाई से BAN चालू, बिना Permit के घुसे तो 10,000 SR का जुर्माना

Lov Singh26 July 20201 min read33 viewsSaudi

सऊदी अरब में हज 2020 के यात्रियों को  यातायात की सुविधाएं प्रदान करनी शुरू कर दी गई है.  इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के साथ ही सारे यात्रियों को सुरक्षा के साथ उनके अकोमोडेशन  मक्का स्थित ले जाया जा रहा.

 कोविड-19 के हालात के मद्देनजर आंतरिक मंत्रालय ने उन सारे लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है जिनके पास मक्का मदीना आने के लिए परमिट नहीं है,  यह प्रतिबंध 28 जुलाई से  चालू हो जाएगा.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

 अगर कोई भी व्यक्ति इन इलाकों में बिना परमिट लिए हुए गलती से भी प्रवेश कर जाता है तो उसके ऊपर 10000 सऊदी रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा. 

 

 अगर इस गलती को दोबारा से दोहराता है तो जुर्माने की रकम को दोगुना कर दिया जाएगा.  अधिकारियों ने नागरिकों  से आग्रह किया है कि वह इस साल सऊदी अरब के द्वारा बनाए गए गाइडलाइन को कड़ाई से पालन करें.

 सऊदी अरब में इस साल केवल घरेलू लोगों को हज करने की इजाजत दी है. और जो प्रवासी जिनकी उम्र 20 साल से 50 साल के बीच की है और उन्हें किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं नहीं है उन्हें एक पोर्टल के जरिए हज करने की इजाजत दी गई.GulfHindi.com

Share:

Comments

Leave a comment