Noida, Greater Noida के लिए मिला नया मेट्रो लाइन, 8 स्टेशन के साथ नये इंटरचेंज का मिला तोहफ़ा.

Lov Singh2 December 20231 min read23 viewsIndia

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) को बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनाई जाने वाली नई मेट्रो लाइन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) सौंप दी है। इस प्रोजेक्ट की मंजूरी मिलने के बाद NMRC इस मेट्रो लाइन का निर्माण शुरू करेगी।

मेट्रो लाइन की विशेषताएं और लाभ

इस मेट्रो लाइन पर कुल आठ स्टेशन बनाए जाएंगे, जो नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बसी हाईराइज सोसायटीज, औद्योगिक इकाई और कॉमर्शियल सेक्टरों को जोड़ेंगे। इस नई लाइन के बनने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा और यात्रा सुविधाजनक होगी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

इंटरचेंज स्टेशन की सुविधा

एक्वा लाइन के सेक्टर-142 स्टेशन पर बड़ा इंटरचेंज बनाने की योजना है, जिससे यात्री आसानी से बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे, जो पहले से ही ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन से जुड़ा हुआ है।

प्रोजेक्ट की लागत

इस मेट्रो रूट पर मेट्रो स्टेशन तैयार करने में 2254 करोड़ 35 लाख रुपये का खर्चा आने की संभावना है।

आगे की प्रक्रिया

दोनों प्राधिकरण और NMRC से हरी झंडी मिलने के बाद, इस मेट्रो लाइन के मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा, और उसके बाद केंद्र सरकार के पास।

इस मेट्रो लाइन पर ये आठ स्टेशन होंगे

1-बॉटनिकल गार्डन
2-नोएडा सेक्टर-44
3-नोएडा ऑफिस (सेक्टर-96 नोएडा प्राधिकरण दफ्तर)
4-नोएडा सेक्टर-97
5-नोएडा सेक्टर-105
6-नोएडा सेक्टर-108
7-नोएडा सेक्टर-93
8-पंचशील बालक इंटर कॉलेज

Share:

Comments

Leave a comment