कम ब्याज दरों का लालच देकर पीड़ित से ठग लिया 14 लाख रुपए, लोन के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

Lov Singh31 December 20221 min read6 viewsIndia

दिल्ली के गैंग का हुआ पर्दाफाश 

दिल्ली में एक ऐसे गैंग के बारे में पता चला है जो कम ब्याज दरों पर लोन की तलाश कर रहे लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूट लेता था। दिल्ली पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश किया है। नोएडा के कॉल सेंटर में इंश्योरेंस फर्म खोलकर बैठे आरोपी लोगों को लोन देने के नाम पर ठगी करते थे। इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है जिनकी पहचान Mohit Sharma (31), Prem Singh (33), और Mohd. Faisal (37) के रूप में हुई है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

नए इंश्योरेंस पॉलिसी पर low-interest rate loan का लालच देकर फसांते थे

बताते चलें कि आरोपी पीड़ितों को नए इंश्योरेंस पॉलिसी पर low-interest rate loan का लालच देकर फसांते थे। आरोपियों ने एक पीड़ित से 14 लाख रुपए का फ्रॉड किया था। डीसीपी ने कहा है कि आरोपियों के पास से एक car, laptop, mobile phones, कई passbooks, cheque books, और debit cards बरामद किए गए हैं।

एक कॉल सेंटर में उन्होंने अपना ऑफिस खोल रखा था

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया है कि नोएडा के एक कॉल सेंटर में उन्होंने अपना ऑफिस खोल रखा था जहां से बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी दिया करते थे। 170 मोबाईल फोन बरामद किए गए हैं। मामले की जांच चल रही है।

Share:

Comments

Leave a comment