Ola Electric ने अपने ग्राहकों के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान की घोषणा की, यह सारे मिलेंगे फायदे

Lov Singh29 January 20231 min read28 viewsExtra

ग्राहकों के लिए यह प्लान लॉन्च

Ola Electric अपने ग्राहकों के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है। यह एक तरह से आफ्टर सेल सेवा है जो Ola Electric scooters के मालिकों को दिया जाएगा। कंपनी ने Ola Care और Ola Care+ plans लेकर हाजिर है। इन प्लान की कीमत ₹1,999 और ₹2,999 तय की गई है, जिसके बाद ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सब्सक्रिप्शन प्लान में किस तरह की दी जाएंगी सुविधाएं?

बताते चलें कि Ola Care Subscription plans के तहत ग्राहकों को मुफ्त होम सर्विसिंग की सुविधा दी जाएगी। इसमें free home pickup और drop, theft assistance और roadside assistance को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही consumable replacements की सुविधा भी मुफ्त में दी जाएगी।

अगर बात Ola Care plan की करें तो इसमें मुफ्त में labour on service, theft assistance helpline और roadside assistance की सेवा दी जाएगी। वहीं Ola Care+ plan के तहत annual comprehensive diagnostic, free home service और pickup/drop facility, free consumables, 24×7 doctor और ambulance service मुफ्त में दी जाएगी। इससे ग्राहकों को काफी मदद मिलेगी।

Share:

Comments

Leave a comment