अब इन कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ, दिल्ली हाई कोर्ट ने हक में लिया बड़ा फैसला

Lov Singh13 January 20231 min read42 viewsIndia

कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

पुरानी पेंशन योजना के तहत अब कर्मचारियों को बेहद ही लाभ मिलने वाला है। इस मामले में सकारात्मक खबर सामने आ रही है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के सभी कर्मियों के लिए खुशखबरी सुना दी है। कोर्ट ने कहा है कि इन कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कर्मचारियों ने को थी लागू करने की अपील

बताते चलें कि इसे लेकर कई लोग काफी परेशान थे और इसे लागू करने की मांग कर रहे थे। वहीं हाई कोर्ट ने इन मांगों की दिशा में सकारात्मक फैसला लेते हुए वित्त मंत्रालय की साल 2003 की एक अधिसूचना और पेंशन तथा पेंशनभोगी कल्याण विभाग के वर्ष 2020 के एक कार्यालयीन पत्र (ओएम) को खारिज कर दिया है।

सरकार इन्हें नहीं मानती सशस्त्र बल

इसमें यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को सशस्त्र बल मानने को तैयार नहीं है जिसके कारण उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा था। इस मामले में लाभ से वंचित कर्मियों ने याचिकाएं दायर की थी। सरकार का मानना है कि सेना, नेवी और वायु सेना ही केवल सशस्त्र बल हैं।

Share:

Comments

Leave a comment