Oman News: ओमान सेंट्रल बैंक का बड़ा ऐलान, पुराने नोट बदलने के लिए सिर्फ यह तारीख है आखिरी मौका.

Aanya12 September 20263 min read24 viewsOman
Oman News: ओमान सेंट्रल बैंक का बड़ा ऐलान, पुराने नोट बदलने के लिए सिर्फ यह तारीख है आखिरी मौका.

ओमान में रहने वाले नागरिकों और कामगारों के लिए एक बेहद जरूरी खबर सामने आई है। ओमान के केंद्रीय बैंक यानी Central Bank of Oman (CBO) ने पुराने और बंद हो चुके ओमान रियाल के नोटों को बदलने के लिए आखिरी तारीख का ऐलान कर दिया है। अगर आपके पास भी पुराने नोट रखे हैं, तो आपके पास 21 September 2026 तक का ही समय बचा है। इसके बाद इन पुराने नोटों की कोई वैल्यू नहीं रह जाएगी और बैंक इन्हें बदलने से साफ मना कर देंगे। CBO ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक X अकाउंट पर 7 September 2026 को दी थी, ताकि सभी लोग समय रहते अपने पुराने नोट बदल सकें।

कौन से नोट हो रहे हैं बंद और किसे बदलना है जरूरी

ओमान में वर्तमान में Sixth Series के नोट चल रहे हैं जो साल 2020 में लॉन्च किए गए थे। इस नई सीरीज के आने के बाद पुराने सभी नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था। जिन पुराने नोटों को बदलने की बात कही जा रही है उनमें November 1995 के 100 baisa, 200 baisa, 1/2 rial और 1 rial के नोट शामिल हैं। इसके अलावा November 2000 के 5, 10, 20 और 50 रियाल के नोट, साल 2005, 2015 का 1 रियाल का कमोमोरेटिव नोट, साल 2010 का 20 रियाल का कमोमोरेटिव नोट, साल 2011-2012 के 5, 10 और 50 रियाल के नोट तथा साल 2019 का 50 रियाल का नोट भी इसमें शामिल है। आपको बता दें कि साल 2020 में छपे सिक्स्थ सीरीज के सभी नोट बिल्कुल वैध हैं और चलते रहेंगे।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कहाँ और कैसे बदले जा सकते हैं पुराने नोट

अगर आपके पास भी इनमें से कोई पुराना नोट घर में या बचत के रूप में रखा है, तो आप ओमान के किसी भी लाइसेंस प्राप्त बैंक में जाकर इन्हें बदल सकते हैं। आप Bank Muscat, NBO, Sohar International या HSBC Oman जैसे बैंकों की किसी भी शाखा में जा सकते हैं। बैंक जाने से आपको अपने साथ अपने पुराने नोट और अपना मूल सिविल आईडी या रेजिडेंट कार्ड यानी परिचय पत्र साथ ले जाना होगा। CBO के नियमों के अनुसार थोड़े बहुत फटे या खराब नोट भी बदल दिए जाएंगे, बशर्ते उन पर सीरियल नंबर और जरूरी पहचान साफ-साफ दिखाई दे रही हो। बैंक अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे आखिरी दिन यानी 21 September 2026 का इंतजार बिल्कुल न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में बैंकों में बहुत भीड़ हो सकती है और छोटे बैंकों के काम करने के घंटे भी अलग-अलग होते हैं।

प्रवासी कामगारों के लिए खास सलाह

यह नियम उन सभी प्रवासी कामगारों के लिए बहुत काम का है जो ओमान में रहकर नौकरी या बिजनेस करते हैं। भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और फिलीपींस से ओमान गए कई कामगार अक्सर अपनी छोटी-मोटी बचतों या घर के बक्से में पुराने नोट संभाल कर रख लेते हैं। अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के पास भी ऐसे पुराने नोट हैं, तो समय रहते इन्हें बदल लें। एक बार तय की गई आखिरी तारीख निकल जाने के बाद CBO इन पुराने नोटों को बदलने का कोई भी दावा स्वीकार नहीं करेगा और आपका पैसा डूब सकता है। इसलिए बिना किसी देरी के अपने नजदीकी बैंक जाएं और अपने पुराने नोटों को नए नोटों से बदल लें।

Share:

Comments

Leave a comment