सीब में 36 अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार, ओमान पुलिस की रेजिडेंसी कार्रवाई

मस्कट (ओमान): रॉयल ओमान पुलिस (ROP) ने मस्कट गवर्नरेट के सीब इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 अफ्रीकी मूल के लोगों को हिरासत में लिया है। 10 अक्टूबर 2026 को हुई इस कार्रवाई को मस्कट गवर्नरेट पुलिस कमांड ने विशेष कार्य पुलिस यूनिट के साथ मिलकर अंजाम दिया। ओमान में विदेशी कामगारों की निगरानी को लेकर चल रहे अभियान के तहत यह मामला सामने आया है।
मुस्कट डेली और अल सहवा अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार, पकड़े गए लोगों पर श्रम कानून और विदेशियों के निवास से जुड़े कानून के उल्लंघन का आरोप है। फिलहाल इन सभी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया है कि किस तरह के उल्लंघन सबसे ज़्यादा पाए गए, इसलिए इस पर आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
ओमान के अधिकारी लंबे समय से अवैध रोजगार पर रोक और वैध निवास नियमों को सख़्ती से लागू करने पर ज़ोर दे रहे हैं। ROP का कहना है कि ऐसे कदम व्यवस्था बनाए रखने और देश में कानूनी तरीके से रह रहे निवासियों और नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए ज़रूरी हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी तरह के इमिग्रेशन या श्रम कानून के उल्लंघन की जानकारी मिले, तो वे उसकी सूचना आधिकारिक चैनलों के ज़रिए दें।
प्रवासियों के लिए क्या है चेतावनी
अधिकारियों ने विदेशी निवासियों को याद दिलाया है कि उनका रेजिडेंसी परमिट हमेशा वैध होना चाहिए और वे सिर्फ़ अधिकृत नौकरी में ही काम करें। नियमों का पालन न करने पर हिरासत, आर्थिक जुर्माना, परमिट रद्द होना या देश से निर्वासन जैसी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, जो नियोक्ता बिना अनुमति के कामगार रखते पाए जाएँगे, उन पर भी ओमान के कानून के तहत जवाबदेही तय की जाएगी।
सीब जैसे बड़े शहरी इलाकों में विदेशी कामगारों की बड़ी आबादी रहती है, इसलिए ऐसी जाँच और कार्रवाई लगातार होती रहती है। फ़िलहाल पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की राष्ट्रीयता के अलावा किसी और ब्योरे को सार्वजनिक