ओमान के हजर पहाड़ों में भारी तूफान और ओले गिरने की चेतावनी, प्रशासन ने लोगों को वादियों से दूर रहने को कहा

मस्कट: ओमान के हजर पहाड़ों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। नेशनल मल्टी-हजार्ड अर्ली वार्निंग सेंटर ने 19 अक्टूबर 2026 को इस इलाके में भारी तूफान और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और उसके बाद रात में भी मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है।
ओमान के सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) ने बताया कि क्यूमुलोनिम्बस बादलों के बनने की वजह से यह स्थिति पैदा हो रही है। इससे प्रभावित इलाकों में अचानक बाढ़ आने और वादियों में पानी का बहाव तेज होने का बड़ा खतरा है।
सीएए द्वारा 18 अक्टूबर को जारी एक अन्य पूर्वानुमान में कहा गया है कि मौसम का यह असर हजर पहाड़ों और उसके आसपास के इलाकों में 20 अक्टूबर 2026 तक बना रह सकता है।
सरकारी एडवाइजरी में आम लोगों से बेहद सावधानी बरतने को कहा गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लोग निचु इलाकों में न जाएं और बाढ़ के खतरे को देखते हुए सक्रिय वाडी चैनलों को पार करने से बचें।