Mahindra Scorpio N: लोगों को खूब पसंद आ रही है यह SUV, 1.17 लाख से ज्यादा Order पेंडिंग पर

Mohd. Irfan27 May 20231 min read24 viewsExtra

Mahindra Scorpio N: इंडियन कार मैन्युफैक्चरर Mahindra की 3 गाड़ियां काफी ज्यादा पॉपुलर है, इंडियन कार मार्केट में, पहला Scorpio N, दूसरा महिंद्रा XUV700 और तीसरी महिंद्रा Thar और अब ऐसी रिपोर्ट सामने निकल कर आई है कि, महिंद्रा कंपनी की महिंद्रा Scorpio N गाड़ी के 1.17 लाख से ज्यादा यूनिट के आर्डर पेंडिंग पर है और इस गाड़ी को लोग खूब खरीद रहे हैं और लोगों को यह गाड़ी पसंद भी आ रही है।

Mahindra Scorpio N Price

महिंद्रा कंपनी की गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत 13.05 लाख से शुरू है और टॉप वेरिएंट की कीमत 24.52 लाख है और महिंद्रा कंपनी की तरफ से आपको इस गाड़ी में 4 वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं Z2, Z4, Z6 और Z8 और इस गाड़ी का वेटिंग पीरियड 8 महीने तक है, इंडियन कार मार्केट में इस गाड़ी के सबसे बड़े राइवल टाटा सफारी, टाटा हैरियर, हुंडई अल्काजार और हुंडई क्रेटा है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

Tesla Model Y: दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली, पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल बनी

Scorpio N Key Specs

आपको इस गाड़ी में महिंद्रा कंपनी की तरफ से 1997cc से लेकर 2198cc तक का इंजन मिलता है और 130 से लेकर 200 bhp की पावर मिलती है और यह गाड़ी 6 और 7 सीटिंग कैपेसिटी में आती है, इस गाड़ी में आपको टू-व्हील ड्राइव (2WD) और फोर-व्हील ड्राइव (4WD) ड्राइव टाइप मिलता है और यह गाड़ी डीजल और पेट्रोल इंजन में ऑफर की जाती है।

Share:

Comments

Leave a comment