पटना कोटा एक्सप्रेस में 2 यात्रियों की मौत और 6 यात्री AC Coach में बीमार. सबको हुआ डीहाइड्रेशन

Lov Singh21 August 20231 min read47 viewsIndia

डिहाइड्रेशन की वजह से मौत आगरा: पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन में दो यात्रियों की मौत हो गई और छह बीमार हो गए। आगरा रेलवे आगरा मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टरों ने जांच के बाद पता चला है कि डिहाइड्रेशन के कारण मौत हुई है।

तीर्थयात्रा के लिए जत्था पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ से एक 90 लोगों का जत्था तीर्थयात्रा के लिए ट्रेन से निकला था। इस जत्थे में से कुछ यात्रियों ने असहजता महसूस की और 2 की मौत हो गई जबकि 6 की हालत गंभीर रही। उन्हें आगरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

रेलवे की कड़ी कार्रवाई आगरा रेलवे आगरा मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें पटना-कोटा एक्सप्रेस में यात्रियों की तबियत बिगड़ने की सूचना मिली थी, उसके बाद उन्होंने तुरंत टीम भेजी गई।

उत्तर मध्य रेलवे की बयान आगरा डिवीजन के उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों के बीमार होने की सूचना रेलवे हेल्पलाइन पर आई थी। जांच में पता चला कि ये यात्री एसी कोच में सफर कर रहे थे। जब ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची, तो एक 62 साल की महिला और 65 साल के पुरुष को डॉक्टर ने मृत घोषित किया। अभी पांच यात्रियों का आगरा में अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment