साली से हुआ प्यार तो पत्नी अशरफ़ी को पानी में डूबा दिया. घर वालों को सुनाने लगा कहानी.

Lov Singh30 June 20231 min read19 viewsIndia

कहते हैं इश्क कहीं भी हो सकता है लेकिन इस बेरहम हो जाए तब दिक्कतें आती हैं। कुछ ऐसा ही मामला बिहार राज्य के कटिहार जिले में हुआ है। शादीशुदा इंसान को अपने साली से इश्क हो गया और इस चक्कर में उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी को ही रास्ते से साफ कर दिया।

कटिहार में एक व्यक्ति ने अपीन बीवी की हत्या कर दी । बीवी की बहन (साली) से शादी करने के लिए व्यक्ति ने पत्नी को पानी में डुबोकर मार डाला । फिर जुर्म अपना छिपाने के लिए बीवी के शरीर मृतका अशरफी पर चाकू से ताबड़तोड़ 13 वार किए।

बाद में व्यक्ति ने कहानी बनाते हुए अपने ससुराल वालों से कहा कि अज्ञात लोगों ने हमला किया, जिसमें पत्नी घायल हो गई। घटना आजमनगर थाना क्षेत्र के चकमरिया रोड के पास की है। मृतका की पहचान मोहम्मद जावेद की बीवी अशरफी खातून (30) के रूप में हुई थी ।

कातिल प्यार के इस प्रारूप को देखकर अगल बगल वाले लोग सहम गए। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में एफ आई आर दर्ज करा दिया गया है और इस पर कार्यवाही चालू कर दी गई है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment