Pentagon की बड़ी जांच शुरू, F-35 फाइटर जेट के संवेदनशील पार्ट्स हांगकांग पहुंचने से मचा हड़कंप.

Sushma Kumari20 September 20262 min read2 viewsWorld
Pentagon की बड़ी जांच शुरू, F-35 फाइटर जेट के संवेदनशील पार्ट्स हांगकांग पहुंचने से मचा हड़कंप.

अमेका के रक्षा विभाग यानी Pentagon ने एक बहुत बड़े सुरक्षा उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है। मामला आधुनिक F-35 fighter jet के बेहद संवेदनशील और जरूरी पाट्र्स के गायब होने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका से भेजे जा रहे ये पाट्र्स रास्ते में ही डायवर्ट होकर Hong Kong पहुंच गए। इस घटना के सामने आने के बाद अमेरिकी अधिकारियों में गहरी चिंता फैल गई है और अमेरिकी कांग्रेस भी इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

कैसे बदला गया रास्ता और क्या है पूरा मामला

पॉलिटिको को जानकारी देने वाले तीन सूत्रों के मुताबिक, ये संवेदनशील पाट्र्स मरम्मत के लिए अमेरिका लाए जा रहे थे। जब यह शिपमेंट Australia से प्रशांत महासागर के रास्ते आ रहा था, तभी अचानक इसका रूट बदल दिया गया। इसके बाद पाट्र्स तय पते पर पहुंचने के बजाय हांगकांग भेज दिए गए। पेंटागन ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की है कि ट्रांजिट के दौरान कुछ जरूरी पाट्र्स गायब हो गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि इन गोपनीय पुर्जों तक अब चीन की पहुंच हो सकती है, जो सुरक्षा के लिहाज से बहुत संवेदनशील मुद्दा है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

लॉकहीड मार्टिन और मध्यस्थ की भूमिका

रिपोर्ट के अनुसार, इन पाट्र्स को विमान निर्माता कंपनी Lockheed Martin की तरफ से एक मध्यस्थ के जरिए ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर इन पाट्र्स का रास्ता क्यों बदला गया और वर्तमान में ये गायब चीजें किसके कब्जे में हैं। इस घटना को लेकर पहले कोई सार्वजनिक रिपोर्ट सामने नहीं आई थी, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा समितियों का नेतृत्व करने वाले अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों को इस मामले में लगातार ब्रीफिंग दी जा रही है।

जून महीने से चल रही है बैठकों का दौर

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, State Department और पेंटागन के अधिकारियों ने सबसे पहले इसी साल June के महीने में कांग्रेस के स्टाफ को इस पूरी घटना की जानकारी दी थी। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में भी इस मामले को लेकर ब्रीफिंग और बैठकों का दौर जारी रहेगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक आखिर कैसे हुई।

Share:

Comments

Leave a comment