Pure EV Scooter. महज़ 70 हज़ार रुपये में आया Activa जैसा स्कूटी. रेंज मिला 120 KM प्रति चार्ज का. OLA से तगड़ा मुक़ाबला

Lov Singh8 September 20232 min read2 viewsIndia

भारत में सबसे सफलतम स्कूटर में Honda Activa का नाम शुमार होता है तो वही TVS Jupiter तथा Suzuki Access इत्यादि भी समकक्ष खड़े होते हैं. लेकिन अब जमाना धीरे-धीरे बदल रहा है और इलेक्ट्रिक स्कूटर का दीवाना हर कोई हो रहा है. महंगे पेट्रोल से जहां एक तरफ छुट्टी मिल रही है तो वहीं पर्यावरण को भी अच्छा फायदा हो रहा है.

PureEV ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है जो कि तमाम पेट्रोल स्कूटर की वाट लगाने को तैयार है. कंपनी ने अपना नया मॉडल Neo Etrance के नाम से लांच किया है. यह स्कूटर देखने में बिल्कुल एक्टिवा के जैसी है लेकिन इलेक्ट्रिक संस्करण में उपलब्ध है.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

महज ₹999 के डाउन पेमेंट पर दे रही है कंपनी.

कंपनी ने अपने इस स्कूटर को बेचने के लिए अब तक का सबसे शानदार ऑफर भी लॉन्च किया है. कंपनी के ऑफर के अनुसार यह स्कूटर ₹999 डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है. बाकी के सारे पेमेंट आसानी से मासिक किस्तों में जमा कर सकते हैं.

कीमत अब तक का सबसे सस्ता.

एकदम बढ़िया स्कूटर होने के बावजूद इस स्कूटर की कीमत ₹70999 हैं. इसमें दो मॉडल उपलब्ध है. दूसरे मॉडल की कीमत ₹83999 हैं.

ड्राइविंग रेंज भी है शानदार.

इस कीमत पर अगर आप अभी इसके ड्राइविंग रेंज की बात करें तो आपको काफी शानदार मिलने वाली है. कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसके ड्राइविंग रेंज 120 किलोमीटर प्रति चार्ज है.

अन्य कंपनियों के बैटरी से अलग है इसकी व्यवस्था.

इस बैटरी में पोर्टेबल बैटरी का विकल्प दिया गया है जिसके वजह से आप अपने बैटरी को निकाल कर घर में भी चार्ज कर सकते हैं तथा गाड़ी को चलाने के लिए 50000 किलोमीटर तक का बैटरी वारंटी दिया गया है.

इतना ही नहीं गाड़ी में आधुनिक सुविधाएं जैसे कि ब्लूटूथ कनेक्टिविटी एलॉय व्हील और 24 सीट के साथ-साथ एलइडी हेडलैंप इत्यादि भी मुहैया कराए गए हैं. ऑफिस को नजदीकी शोरूम से खरीद सकते हैं.

Share:

Comments

Leave a comment