पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच कतर से भारतीयों की वापसी शुरू हो गई है. शुक्रवार 13 मार्च को दोहा से एक स्पेशल फ्लाइट यात्रियों को लेकर नई दिल्ली पहुंच गई है. इस मुश्किल हालात में अपने देश वापस लौटकर यात्रियों ने काफी राहत महसूस की है और कतर सरकार का शुक्रिया अदा किया है. अब तक 1000 से ज्यादा भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट चुके हैं.

फ्लाइट्स और पासपोर्ट को लेकर क्या हैं नए नियम

दूतावास और एयरलाइंस ने फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए कई जरूरी कदम उठाए हैं.

  • दोहा में इंडियन एंबेसी अब हफ्ते के सातों दिन खुली रहेगी ताकि लोगों के जरूरी काम न रुकें.
  • इमरजेंसी यात्रा के लिए तत्काल पासपोर्ट की सुविधा दी गई है, जो 1 से 2 दिन के अंदर मिल रहा है.
  • Qatar Airways ने यात्रियों को राहत देते हुए टिकट की तारीख बदलने या रिफंड लेने की सुविधा 22 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है.
  • यात्री सलवा बॉर्डर के रास्ते सऊदी अरब जाकर भी भारत की फ्लाइट ले सकते हैं, इसके लिए उन्हें 96 घंटे का ट्रांजिट वीजा मिल रहा है.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सख्त चेतावनी

कतर में रह रहे आम लोगों की सुरक्षा के लिए कतर नेशनल वार्निंग सिस्टम काफी मददगार साबित हो रहा है. जब भी कोई खतरा या मिसाइल इंटरसेप्शन होता है, लोगों के मोबाइल पर तुरंत अलर्ट आ जाता है. प्रशासन ने साफ कहा है कि जब तक हालात सामान्य होने का दूसरा मैसेज न आए, लोग घरों के अंदर ही रहें. अगर किसी को अपने आसपास कोई मलबा या अज्ञात वस्तु दिखे तो उसे बिल्कुल न छुएं और तुरंत 999 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दें.

कतर में रह रहे भारतीयों और छात्रों के लिए जरूरी अपडेट

मौजूदा हालात के कारण कमर्शियल फ्लाइट्स अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हुई हैं. जो फ्लाइट्स चल रही हैं उन्हें स्पेशल ऑपरेशन के तहत चलाया जा रहा है. इसके अलावा, तनाव को देखते हुए पश्चिम एशिया में 9 से 11 मार्च के बीच होने वाली सीबीएसई 12वीं (CBSE Class 12) की परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है. कतर में रहने वाले करीब 8.3 लाख भारतीयों की मदद के लिए इंडियन कल्चरल सेंटर और आईसीबीएफ जैसी संस्थाओं ने हेल्पडेस्क चालू कर दिया है, जहां लोग किसी भी जरूरत के लिए संपर्क कर सकते हैं.

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.