कतर में पैसा कमाई 42% गिरा, ईरान के हमलों से भारी हुआ नुक़सान.

Satyam Kumari13 October 20262 min read0 viewsQatar
कतर में पैसा कमाई 42% गिरा, ईरान के हमलों से भारी हुआ नुक़सान.

दोहा, कतर: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने 2026 की पहली छमाही में देश के कुल सरकारी राजस्व में 42 प्रतिशत की गिरावट की जानकारी दी है। उन्होंने इसकी वजह क्षेत्र में बढ़ी अस्थिरता और देश के ऊर्जा ढांचे पर हुए हमलों को बताया। कतर जैसे तेल और गैस पर टिके देश के लिए यह झटका बड़ा माना जा रहा है।

अमीर के अनुसार इतने दबाव के बावजूद सरकार ने खर्च में कटौती की है, लेकिन इसका असर बुनियादी सेवाओं और विकास की प्राथमिकताओं पर नहीं पड़ने दिया गया है।

वित्त मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि इस अवधि में कतर का शुद्ध राजकोषीय घाटा 31.5 अरब कतरी रियाल रहा। 2025 की इसी अवधि में लगभग संतुलन की स्थिति थी, यानी इस बार हालात पूरी तरह बदल गए। घाटे की सबसे बड़ी वजह हाइड्रोकार्बन राजस्व में 56.1 प्रतिशत की गिरावट रही। गैर-तेल आय भी 8.9 प्रतिशत घटी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

मार्च के हमलों से गैस उत्पादन पर सीधी चोट

मार्च में प्रमुख गैस सुविधाओं पर ड्रोन हमलों के बाद अर्थव्यवस्था में पहली तिमाही के दौरान 7.0 प्रतिशत की सिकुड़न दर्ज हुई। हाइड्रोकार्बन उत्पादन 25 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया। दूसरी तिमाही में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का उत्पादन 68.8 प्रतिशत तक लुढ़क गया। इसके चलते सरकार ने नॉर्थ फील्ड ईस्ट विस्तार परियोजना को 2027 तक टालने का फैसला किया है।

बढ़ते घाटे को संभालने के लिए कतर ने सितंबर में 2026 की अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड बिक्री की और इससे 3 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए। आंकड़ों के मुताबिक पहली छमाही में घाटा देश की जीडीपी के लगभग 10 प्रतिशत तक पहुंच गया।

अमीर ने इन घटनाओं को एक चेतावनी के रूप में देखा है। उनके अनुसार अब देश के लिए ऊर्जा क्षेत्र पर अपनी निर्भरता कम करना जरूरी हो गया है। आने वाले महीनों में यह देखना अहम होगा कि आय के नए स्रोत कितनी तेजी से तैयार होते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment