अब 30 नहीं 31 अगस्त को रहेगा रक्षाबंधन की छुट्टियाँ. सरकारी आदेश में हुआ बदलाव

Lov Singh29 August 20231 min read4 viewsIndia

पटना: पटना राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी का दिन बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा कार्यालय ने सोमवार को इस बाबत आदेश जारी किया। अब रक्षाबंधन की छुट्टी 31 अगस्त को होगी।

पहले यह छुट्टी 30 अगस्त को तय की गई थी। लेकिन अब इसमें संशोधन करते हुए छुट्टी की तारीख 31 अगस्त कर दी गई है। इस आदेश के बाद सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों को इसका पालन करना होगा।

रक्षाबंधन हिंदू परंपरा का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस दिन स्कूलों में छुट्टी होती है ताकि छात्र-छात्राएं अपने परिवार के साथ इस त्योहार का पूरी तरह से आनंद ले सकें।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment