RBI MPC Meeting के बाद आज से FD पर मिलेगा नया ब्याज. जानिए आपको कितना होगा फ़ायदा

Lov Singh7 December 20221 min read18 viewsIndia

RBI MPC Meeting outcomes

भारतीय रिजर्व बैंक के MPC Meeting का आज अंतिम दिन है और आज 10:00 बजे गवर्नर शक्तिकांत दास के द्वारा नए रेपो रेट जारी कर दिए जाएंगे. आज उम्मीद है कि 35 बेसिस प्वाइंट से 50 बेसिस प्वाइंट के बीच में रेपो रेट बढ़ जाएगा. यह बढ़ा हुआ रेपो रेट आज बाजार के रुख को भी तय करेगा और बैंकिंग सेक्टर के शेयर पर इसका असर दिखेगा.

 

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

बढ़ जाएगा फिक्स डिपाजिट ब्याज दर.

RBI MPC Meeting मैं आज ऐलान किए गए जितने भी बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी होगी उसका सीधा असर फिक्स डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दर पर होगा. उम्मीद है कि बड़े हुए रेपो रेट का फायदा बैंक जल्द ही अपने उपभोक्ताओं को देंगे और फिक्स डिपाजिट के तौर पर ग्राहकों को ज्यादा ब्याज दर देंगे.

नए रेपो रेट के बाद से उम्मीद है कि अभी मौजूदा मिलने वाले 7% से 9% का ब्याज दर जल्द ही बढ़कर 7.5% से 9.5% तक हो जाएगा. इसमें हमने सरकारी बैंक से लेकर प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंक के द्वारा दिए जाने वाले ब्याज दर को भी रखा है.

 

इन सब पर भी होगा असर.

बात करें लोन और सेविंग अकाउंट ब्याज दर की तो इन सब पर बढ़ोतरी जल्द ही लागू हो जाएगी जिसके फलस्वरूप लोन लेना महंगा हो जाएगा और साथ ही साथ सेविंग अकाउंट पर भी ब्याज दरें ज्यादा हो जाएंगे.

Share:

Comments

Leave a comment