मोहसिन रेज़ाई ने अजीत डोभाल से की बात, क्षेत्रीय तनाव पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेज़ाई ने सोमवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फ़ोन पर लंबी बातचीत की। दोनों के बीच क्षेत्रीय घटनाक्रम और दोनों देशों के साझा हितों के मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। ईरानी दूतावास ने इस बातचीत की जानकारी एक्स पर साझा की।
दूतावास के अनुसार बातचीत सिर्फ़ पश्चिम एशिया के हालात तक सीमित नहीं रही, बल्कि भारत और ईरान के द्विपक्षीय रिश्तों पर भी बात हुई। दूतावास की पोस्ट में कहा गया कि दोनों अधिकारियों ने ताज़ा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर अपने विचार साझा किए।
यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब खाड़ी क्षेत्र में व्यापारिक जहाज़ों पर लगातार हमलों की खबरें आ रही हैं। इसी बीच भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ी है।
जहाज़ों पर हमले और भारतीय नाविकों का हाल
केंद्रीय बंदरगाह