UAE : कामगारों को इन बातों का रखना होगा ख्याल, तुरंत नियोक्ता के खिलाफ कर सकते हैं शिकायत

Lov Singh5 January 20231 min read3 viewsUAE

कामगारों के साथ साथ नियोक्ता के लिए भी नियमों की लिस्ट 

संयुक्त अरब अमीरात में कामगारों के साथ साथ नियोक्ता के लिए भी नियमों की लिस्ट जारी की गई है। कानून के मुताबिक दोनों को समान अधिकार दिए गए हैं ताकि किसी भी पक्ष के साथ गलत न हो। दोनों पक्षों को अगर किसी तरह की शिकायत होती है तो वह आसानी से Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) में कंप्लेंट दर्ज करा सकते हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

किसी तरह की शिकायत तुरंत मंत्रालय से करनी चाहिए

अगर नियोक्ता कोई ऐसी गलती करता है जिसे वह सुधारने से मना कर देता है तो ऐसी स्थिति में कामगार आसानी से शिकायत दर्ज करा सकता है। कामगार को किसी तरह की शिकायत तुरंत मंत्रालय से करनी चाहिए। कामगार को मंत्रालय के द्वारा तत्कालीन वर्क परमिट लेने के बाद ही दूसरे नियोक्ता के लिए काम करना चाहिए।

14 दिन के अंदर कामगार को original work permit रद्द करने की अर्जी देना होगी

लेबर कोर्ट के फाइनल जजमेंट के 14 दिन के अंदर कामगार को original work permit रद्द करने की अर्जी देना होगी अगर कामगार और नियोक्ता के बीच संबंध समाप्त हो जाता है। कामगार को लेबर केस के दौरान ही नए नियोक्ता के लिए temporary work permit की अर्जी देना होगी। कामगारों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

Share:

Comments

Leave a comment