रियाद एयरपोर्ट हमला: 11 भारतीय घायल, दूतावास ने दी जानकारी

Mohd. Irfan11 October 20261 min read0 viewsSaudi
रियाद एयरपोर्ट हमला: 11 भारतीय घायल, दूतावास ने दी जानकारी

रियाद (सऊदी अरब): सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में 11 भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। शनिवार दोपहर हुए इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए। भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घायल भारतीयों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

दूतावास ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उसके अधिकारी स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने उन अस्पतालों से भी बात की है जहां घायल भारतीय इलाज करा रहे हैं। दूतावास ने आगे की ताज़ा जानकारी देने का भरोसा दिया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इसी अपडेट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि दूतावास इस कठिन परिस्थिति में जरूरी हर कदम उठा रहा है और उसकी जानकारी पर नजर रखी जाएगी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

विदेश मंत्रालय ने की कड़ी निंदा

इससे पहले विदेश मंत्रालय (MEA) ने रविवार को एक बयान जारी कर रियाद के किंग खालिद एयरपोर्ट पर बीते कुछ दिनों में हुए बार-बार के हमलों की कड़ी निंदा की। मंत्रालय ने खास तौर पर 10 अक्टूबर के हमले का जिक्र किया, जिसमें जानें गईं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। भारत ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मंत्राल

Share:

Comments

Leave a comment