रियाद एयरपोर्ट पर हूती हमला, हैदराबाद के आईटी पेशेवर की मौत

रियाद (सऊदी अरब): रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले में हैदराबाद के मेहदीपटनम इलाके के रहने वाले 46 वर्षीय आईटी पेशेवर मोहम्मद यूसुफ अली की जान चली गई। 10 अक्टूबर को करीब दोपहर 3 बजे वह अपने परिवार के साथ मदीना जाने के लिए उमरा यात्रा की तैयारी में एयरपोर्ट पर इंतज़ार कर रहे थे, तभी मलबे की चपेट में आ गए। 11 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस हमले में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गई है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 और 4 को निशाना बनाने की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में सऊदी अरब, बांग्लादेश, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फिलिस्तीन और सूडान के नागरिकों की भी मौत हुई है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
यूसुफ अली के बेटे 18 वर्षीय अमन अली और 16 वर्षीय वासी अली गंभीर रूप से घायल हैं। अमन के घुटने की इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी, जबकि वासी के पैर के तीन पंजे काटने पड़े। उनकी पत्नी समीरा और 11 वर्षीय बेटी मरियम, जो कक्षा 6 की छात्रा है, को मामूली चोटें आई हैं। परिवार की एक बुज़ुर्ग रिश्तेदार के सिर में चोट आई थी, जो अब खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। हैदराबाद में ग्रेस अपार्टमेंट स्थित उनके घर पर रिश्तेदार शोक में डूबे हुए हैं।
<p