रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार से फिर शुरू होंगी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू होंगी। नए टर्मिनल प्रोसीजर लागू किए गए हैं।

Mohd. Irfan24 October 20261 min read0 viewsSaudi
रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार से फिर शुरू होंगी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

रियाद: किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार, 25 अक्टूबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू होने जा रही हैं। हूती विद्रोहियों के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद एयरपोर्ट पर कामकाज बाधित हुआ था, जिसे अब सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने शनिवार को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें रविवार से लागू होने वाले नए टर्मिनल प्रोसीजर के बारे में बताया गया है।

नए नियमों के मुताबिक, टर्मिनल 1 को अब घरेलू उड़ानों के लिए तय किया गया है। वहीं, सऊदी नेशनल करियर द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टर्मिनल 2 का इस्तेमाल किया गया जाएगा।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

एयरपोर्ट अधिकारियों ने उन सभी यात्रियोंर को सलाह दी है जिनके पास कन्फर्म टिकट हैं। उन्होंने कहा कि यात्री एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी एयरलाइंस से संपर्क कर अपनी बुकिंग स्थिति और फ्लाइट शेड्यूल की जांच कर लें।

यह फैसला हूती मिलिशिया द्वारा रियाद और सऊदी अरब के अन्य इलाकों, जिनमें एयरपोर्ट परिसर भी शामिल था, पर किए गए हमलों के बाद लिया गया है।

सऊदी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्होंने कई प्रोजेक्टाइल को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। सिविल डिफेंस की टीमों ने इंटरसेप्शन के दौरान गिरे मलबे से हुई घटनाओं को संभाला।

Share:

Comments

Leave a comment