सऊदी अरब का बड़ा फैसला, न्याय व्यवस्था और जजों की नियुक्ति के नियमों में हुआ बदलाव.

सऊदी अरब की मंत्रिपरिषद ने देश की न्यायिक प्रणाली में एक महत्वपूर्ण बदलाव को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले के तहत राष्ट्रीय न्यायिक प्रणाली के कई अनुच्छेदों में संशोधन किया गया है, जिससे जजों के रैंक और इन पदों पर नियुक्ति के लिए जरूरी शर्तों में बड़े पैमाने पर परिवर्तन आया है। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम का मुख्य उद्देश्य देश के कानूनी ढांचे को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाना है। न्यायिक पदों पर काम करने वाले अधिकारियों के लिए अब उम्र और अनुभव से जुड़े नए मानक तय कर दिए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।
न्यूनतम आयु सीमा तय
सऊदी सरकार की तरफ से नए नियमों के तहत उम्र की एक स्पष्ट सीमा निर्धारित की गई है। अपील जज के पद पर नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जबकि न्यायिक कोर के अन्य सभी स्तरों के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष होगी। इस आयु सीमा के लागू होने से युवाओं और अनुभवी लोगों को उनके अनुभव के आधार पर सही समय पर जिम्मेदारी मिलने में आसानी होगी।
विभिन्न पदों के लिए योग्यता और अनुभव के नए नियम
न्यायिक रैंकों के लिए योग्यता के मानदंडों में बड़ा फेरबदल किया गया है, जिसके तहत हर पद के लिए अलग अनुभव और डिग्री की मांग की गई है:
- Judge (B): इस पद के लिए जज (C) के रूप में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव या इसके समकक्ष न्यायिक कार्य या न्यायशास्त्र (Jurisprudence) पढ़ाने का 3 साल का अनुभव होना जरूरी है।
- Judge (A): इसके लिए जज (B) के रूप में कम से कम 3 साल का अनुभव, इसी तरह के न्यायिक कार्य या न्यायशास्त्र पढ़ाने का 7 साल का अनुभव, या फिर विशेष विषयों में डॉक्टरेट (Ph.D.) की डिग्री होना अनिवार्य किया गया है।
- President of Court (B): इस पद पर जाने के लिए जज (A) के रूप में कम से कम 3 साल या इसके बराबर न्यायिक कार्य का 10 साल का अनुभव होना चाहिए।
- President of Court (A): इसके लिए मुख्य न्यायाधीश (B) के रैंक में कम से कम 2 साल या समकक्ष न्यायिक कार्य में 12 साल का अनुभव जरूरी है।
- Appeal Judge: अपील जज बनने के लिए मुख्य न्यायाधीश (A) के रूप में कम से कम 2 साल या इसी तरह के काम में 14 साल का अनुभव होना आवश्यक है।
- Attorney of the Court of Appeal: इस पद के लिए अपील जज के रूप में कम से कम 2 साल या समकक्ष न्यायिक कार्यों का 16 साल का अनुभव होना चाहिए।
- Deputy President of the Court of Appeal: इसके वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कम से कम 2 साल या न्यायिक कार्य में 18 साल का अनुभव मांगा गया है।
- President of the Court of Appeal: अपील अदालत के अध्यक्ष पद के लिए अपील अदालत के उपाध्यक्ष के रूप में कम से कम 2 साल का अनुभव होना जरूरी है।