सऊदी अरब में औसत से अधिक बारिश और गर्मी का अलर्ट, कई शहरों में भारी वर्षा की संभावना

Gautam Sahu9 October 20261 min read0 viewsSaudi
सऊदी अरब में औसत से अधिक बारिश और गर्मी का अलर्ट, कई शहरों में भारी वर्षा की संभावना

सऊदी अरब के मौसम में आने वाले समय में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नेशनल सेंटर फॉर मीटियोरोलॉजी (NCM) ने साल के आखिरी त्रैमासिक के लिए अपना जलवायु आउटलुक जारी किया है, जिसमें अक्टूबर और नवंबर के दौरान औसत से अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही, तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर महीने में देश के अधिकांश हिस्सों, जिनमें रेड सी और अरेबियन गल्फ तट शामिल हैं, वहां औसत से अधिक बारिश होने की 80% संभावना है। Tabuk, Madinah, Al-Baha, Asir, Al-Jouf, Hail, Qassim और रियाद के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, Makkah, Jazan और पूर्वी प्रांत (दक्षिणी क्षेत्र को छोड़कर) में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

नवंबर और दिसंबर का मौसम कैसा रहेगा?

नवंबर महीने में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है, जिसकी संभावना 75% जताई गई है। इस दौरान Makkah, Riyadh, Al-Baha, Asir, Jazan, Al-Jouf, Northern Borders, Tabuk और पूर्वी प्रांत सहित कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, दिसंबर तक आते-आते बारिश का स्तर सामान्य होने की उम्मीद है, लेकिन पूर्वी प्रांत और मक्का के कुछ हिस्सों में अभी भी 40% से 50% संभावना है कि बारिश औसत से अधिक रहे।

तापमान की बात करें तो दिसंबर तक पूरे देश में सतह का तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। सबसे ज्यादा गर्मी दक्षिण-पूर्वी मक्का, पूर्वी अल-बहा, असिर, उत्तर-पूर्वी जाज़ान, नज़रान, पूर्वी प्रांत के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिणी रियाद में महसूस की जाएगी। तापमान में यह बढ़ोतरी अक्टूबर में 3 डिग्री सेल्सियस तक होगी, जो नवंबर में घटकर 2.5 डिग्री और दिसंबर में 1.5 डिग्री रहने की संभावना है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment