Saudi Arabia Traffic Warning: सऊदी में गाड़ी चलाते समय दूरी न रखने पर लगेगा भारी जुर्माना, प्रवासियों के लिए नया नियम.

Sushma Kumari1 September 20262 min read34 viewsSaudi
Saudi Arabia Traffic Warning: सऊदी में गाड़ी चलाते समय दूरी न रखने पर लगेगा भारी जुर्माना, प्रवासियों के लिए नया नियम.

सऊदी अरब में गाड़ी चलाने वाले सभी लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। सऊदी अरब के पब्लिक सिक्योरिटी और जनरल डायरेक्टर्रिट ऑफ ट्रैफिक यानी मुरूर ने सड़क पर गाड़ी चलाते समय आगे वाली गाड़ी से सुरक्षित दूरी न रखने पर सख्त चेतावनी जारी की है। इस नियम का मकसद सड़क हादसों को कम करना और अचानक ब्रेक लगने की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। सरकार चाहती है कि देश की सड़कों पर सफर करने वाला हर नागरिक और प्रवासी सुरक्षित रहे।

नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना

अगर कोई भी ड्राइवर इस नियम को तोड़ते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे SR150 से SR300 तक का आर्थिक जुर्माना भरना पड़ सकता है। हाल ही में अगस्त के आखिर में प्रशासन ने इस नियम को लेकर अपनी सख्ती और बढ़ा दी है ताकि लोग ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन करें। गाड़ी चलाते समय सही दूरी न बनाए रखने से अचानक गाड़ी रोकने पर पीछे से टक्कर होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे जान और माल दोनों का नुकसान हो सकता है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

प्रवासियों के लिए क्या हैं बड़ी मुश्किलें

सऊदी अरब में रहने वाले प्रवासियों के लिए इन ट्रैफिक नियमों को नजरअंदाज करना बहुत भारी पड़ सकता है। अगर किसी प्रवासी पर ट्रैफिक जुर्माना बकाया रहता है, तो उसका सीधा असर उसके Iqama और पासपोर्ट रिकॉर्ड पर पड़ता है। जुर्माना न चुकाने की स्थिति में इकामा का नवीनीकरण रुक सकता है, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सेवाएं बंद हो सकती हैं और साथ ही देश छोड़ने के लिए मिलने वाला एग्जिट या फाइनल एग्जिट वीजा भी रोका जा सकता है। इसलिए समय रहते अपने सभी जुमार्नों को चेक करके उनका भुगतान करना बहुत जरूरी है।

जुर्माना भरने पर मिलेगी छूट और ऐसे करें चेक

सरकार ने लोगों को राहत देते हुए एक अच्छी सुविधा भी दी है। यदि कोई भी चालक ट्रैफिक चालान कटने के 30 दिनों के भीतर जुर्माने का भुगतान करता है, तो उसे जुर्माने की राशि पर 25% की छूट दी जाएगी। ड्राइवर अपने जुर्माने की जांच करने और उसका ऑनलाइन भुगतान करने के लिए आधिकारिक Absher प्लेटफॉर्म या Muroor मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की मदद से घर बैठे ही कुछ ही मिनटों में जुर्माने की राशि का भुगतान किया जा सकता है, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी परेशानी से बचा जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment